Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जनता के द्वार पहुंच कर मेयर और विधायक सुना समस्या ,निगम कर्मियों को लगाई फटकार



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर : के नवनिर्वाचित महापौर राकेश कुमार उर्फ पिंटू और नगर विधायक विजेंद्र चौधरी निगम कर्मियों के साथ बीते कई दिनों से नगर निगम के अलग-अलग वार्डो के विभिन्न गली मोहल्लों में जाकर लोगों से समस्याएं सुन रहे हैं और साथ ही उसे निदान करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे हैं इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह वार्ड 39 के सभी गलियों का निरीक्षण किया तो सभी गलियों के लगभग वार्ड वासियों ने अपनी समस्याओं का अंबार मेयर और विधायक के समक्ष रखा तो मेयर ने कर्मचारियों को जमकर डांट फटकार लगाया और कहा आगे से ऐसा नहीं दिखना चाहिए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

    ये भी पढ़े-पुलिस ने गैर प्रतिबंधित प्रदार्थो के खिलाफ चलाया विशेष अभियान।


    आपको बता दें कि मेयर और विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारी एवं वार्ड के जामदार गली मोहल्ले की साफ सफाई कराने में पहले ही जुट जाते हैं। इस बहाने वार्ड के नालों एवं सड़कों की सफाई बेहतर ढंग से हो जा रहा है। 


    वही विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम लोग वार्ड के गली गली घूम रहे हैं और जो भी समस्याएं हैं सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर उसे निदान करने का काम किया जाएगा जब मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी है तो स्मार्ट दिखना चाहिए इसलिए साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से होना चाहिए इसलिए हम लोग देख रहे हैं कहां-कहां साफ-सफाई सही तरीके से हो रहा है कि नहीं।

    ये भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर: पुलिस बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, पीएम ने मांगी रिपोर्ट


    महापौर राकेश कुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि वार्ड वासियों को सबसे अधिक सफाई और पेयजल की समस्या है और सड़कों की भी समस्या है सभी समस्या को नोट कर लिया गया है जिसे जल्द ही निदान कर दिया जाएगा और जो कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर्मचारियों को चेतावनी भी दे दी गई है।


    वही इस निरीक्षण क्रम के दौरान मौजूद रहे सिटी मैनेजर, निगम के सफाई ऑफिसर समेत निगम के कई कर्मचारी, मेयर पिए शम्भु, विधायक के निजी पिए रामनारायण, विकास झा, पूर्व पार्षद समाजसेवी संजय रजक अमरनाथ एवं अन्य दोनों लोग।

     इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728