वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ।
We News 24» रिपोर्टिंग / नागमणि
वैशाली : संघ का चुनाव कटरमाला पंचायत से दूसरी बार अपनी पद को बरकरार रखने बाली समाजसेविका जानकी देवी के आवास पर सम्पन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता दूसरी बार मुखिया बने बक्समा पंचायत के मुखिया मो हासिम ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पूर्व अध्यक्ष पिरोई समसुद्दीन पंचायत के चौथी बार मुखिया बने प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित समस्त मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी।उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे।
ये भी पढ़े-क्या आपने देखा है दिल्ली के मेहरौली में स्थित ये 15वी शत्ताब्दी का बेशकीमती पत्थरोंसे बना माधी मस्जिद
एकता में ताकत होती है।हम बड़ा से बड़ा कार्य भी एकता के बल पर आसानी से कर सकते है। वही मुखिया जानकी देवी के पुत्र संजय कुमार ने उपस्थित सभी लोगो को अंगवस्त्रम भेंट कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।वही समजेसवी संजय कुमार ने बिभिन समाचार पत्रों के सम्बाददाताओ का भी स्वागत अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया।उक्त मौके पर श्री कुमार ने कहा कि पत्रकार हमारे देश का आईना है।जिनके द्वारा आम लोगो तक भी सभी सरकारी लाभ की जानकारियां दी जाती है।देश और समाज मे घटित घटनाओं से हमे रूबरू कराते है।पत्रकारिता हमारे देश का चौथा स्तंभ है।
ये भी देखे -HAUNTED PLACES, क्या अपने देखा है दिल्ली की भूतिया जगह संजय वन? रात में आना मना है
बैठक में ध्वनि मत से निर्विरोध संघ के अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह को चुन लिया गया।उपाध्यक्ष पद पर जानकी देवी,मो हासिम,सचिव पद पर भुआलपुर उर्फ बहादुर पुर से नवनिर्वाचित मुखिया बिमल देवी , सोंधो दूल्ह पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया मुन्नी देवी,कोषाध्यक्ष पद पर पिरापुर मथुरा मुखिया उमेश प्रसाद सिंह निर्विरोध चुने गए।
उपस्थित मुखिया सेवानिवृत्त शिक्षक सह दुवारा लोदीपुर पंचायत का बागडोर सम्भाल रहे बैधनाथ राम,भानपुरा बरेवा के नव निर्वाचित मुखिया राजेश कुमार, आनंद कुमार ,समाजसेवी इंजीनियर अरविंद कुमार राय,समाजसेवी मिथिलेश कुमार ,सुनील ठाकुर ,मो अंसार अहमद,राजकुमार सहित अन्य लोगो ने नवगठित मुखिया संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।बताते चले कि मुखिया संघ के मीडिया सेल की ज़िम्मेवारी महमदपुर पोझा पंचायत के मुखिया विकास कुमार को सौंपी गई है।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद