महाराष्ट्र के 30 मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित, 9 हजार नए मामले, सरकार ने दी चेतावनी
We News 24» रिपोर्टिंग / अनिल पाटिल
मुंबई : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9,170 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान सात लोगों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार ने 80 लाख मामलों और 80 हजार मौतों की आशंका की चेतावनी दी है। सरकार का कहना है कि राज्य में तीसरी लहर स्पष्ट रूप से शुरू हो गई है। यही वजह है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
ये भी पढ़े-एक बार जरूर जाएं जय मंगला गढ़ मंदिर, जहां गिरे थे माता सती के वक्ष
ये भी पढ़े-बिहार का मंदिर ऐसा है जहां देवी मां की पूजा से पहले की जाती है उनके भक्त की पूजा जाने थावे मंदिर का इतिहास
मुंबई में संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल
महानगर मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6347 नए मामले आए हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। मुंबई में शुक्रवार को 5,631 और गुरुवार को 3,671 केस पाए गए थे। मुंबई में संक्रमण दर 13.2 प्रतिशत हो गई है और छह प्रतिशत संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी पड़ रही है। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना के कुल 7,50,158 मामले हो गए हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 22334 हो गई है।
महाराष्ट्र 30 मंत्री और विधायक संक्रमित
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बताया कि राज्य के 10 से अधिक मंत्री और कम से कम 20 विधायक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। यही कारण है कि सरकार ने राज्य विधानमंडल का सत्र छोटा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद