बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई गई
We News 24» रिपोर्टिंग / वशिष्ठ कुमार
बिहटा : नगर परिषद में स्थित जननायक कर्पूरी वाटिका में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 98वी जयंती सादे समारोह के रूप में कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए मनाई गई।जिसका शुभारंभ प्रांगण में बने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय रत्नेश्वर मिश्र जी ने किया .
ये भी पढ़े-गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी ,सुबह नौ बजे से 12 बजे तक यातायात पर रोक
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट कर हुए कहा कि स्वर्गीय ठाकुर एक विलक्षण प्रतिभा के ईमानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे ।वे गरीब, दलितों एवं अल्पसंख्यक के भेदभाव दूर करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का काम किए साथ ही शिक्षा क्षेत्र में गरीबी के आने वाले बाधाओं को सरलता से निस्तारण किया। आज उन्हीं की देन है कि गरीब तबके के हजारों शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालय में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही हजारों बेरोजगार इंजीनियर को पंक्ति में खड़ा कर नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों में दिया ।
ये भी पढ़े-दिल्ली में थम-थम कर बारिश होने से दिल्ली NCR की आवोहवा में सुधार
जो पुनः आज तक किसी राजनेता ने नहीं किया और इनकी जयंती का उद्देश्य तभी पूरा होगा कि उनके बताए रास्ते पर चले इस पर माल्यार्पण करने वालों में पटना जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति सोनी, रत्नेश्वर मिश्र ,डीएन ठाकुर, कामिनी देवी,रविंद्र प्रसाद सहदेव राय, ओम प्रकाश सिंह रजनीश तिवारी, वकील यादव,पवनकुमार ,अशोक शर्मा, रणधीर कुमार निप्पू कुमार, कुश कुमार युवा नेता आदि
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद