समाजसेवी प्रवीण कुमार के सौजन्य से एक दाम की दुकान का किया गया शुभारंभ ।
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : नये साल के शुभ अवसर पर आज प्रवीन कुमार समाजसेवी के सौजन्य से राम लखन राय मार्केट जमुनिया पुल नंदविहार चौक एक दाम की दुकान का आज समाज सेवी प्रवीन कुमार के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। वही समाजसेवी प्रवीण कुमार ने बताया कि समाज सेवा करना ही हमारा धर्म है। इसी कड़ी मे आज कई महीनों से बेरोजगार बैठे सकरा प्रखंड के सांघो पट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार को इस दुकान के माध्यम से रोजगार देने का प्रयास किया हूं।
ये भी पढ़े-जिन्ना टावर पर मचा घमासान ,बीजेपी ने कहा नाम बदलो नहीं तो कर देंगे कार सेवा
साथ ही हमारा लक्ष्य है की उत्तर बिहार के हर कोने में जो लोग बेरोजगार है उनको ऐसे ही दुकानों के माध्यम से रोजगार देने का प्रयास करूँगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आज इस उद्देश्य का पहला दुकान का उद्घाटन हुआ है।आप सभी को भरोसा दिलाते हैं की आगे भी कई जगहों को दुकान के लिये जगह को चिन्हित कर जल्द ही खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार में ब्रांडेड जूता चप्पल जो की सबसे कम दामों में उपलबध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद