कोरोना के तीसरी लहर केआगाज के बावजूद होगी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव
We News 24» रिपोर्टिंग / शिवानी कुमारी
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग राजनीतिक दल के साथ बैठक करने के बाद जल्द ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है. गौरतलब है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने कोरोना संक्रमण और तीसरी लहर के आगाज के बावजूद चुनाव टालने से परहेज करने को कहा था. ऐसे में आने वाले किसी भी दिन केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. आयोग से बातचीत के बाद आसन्न विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में राजनीतिक पारा भी हर गुजरते दिन के साथ चढ़ता जा रहा है. ऐसे में चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आय़ोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च सीमा बढ़ा दी है.
ये भी पढ़े-ठंढ में सिकुड़ रहे गरीब व असहाय लोगो के बीच समाज सेवी ने किया कंबल वितरण।
यह होगी नई चुनावी खर्च सीमा
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक अब विधानसभा और लोकसभा उम्मीदवारों की चुनावी क्षेत्रों में खर्च की जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है. चुनाव आयोग के वक्तव्य के मुताबिक यह नई खर्च सीमा आने वाले चुनावों से ही लागू हो जाएगी. नई खर्च सीमा के तहत अब संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे. इससे पहले वह 70 लाख रुपये खर्च कर सकते थे. इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की खर्च सीमा 40 लाख रुपये कर दी गई है. पहले यह खर्च सीमा 28 लाख रुपये हुआ करती थी.
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद