Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सुरक्षाबलों ने अल-बदर के दो शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / राहुल कुमार 

    नई दिल्ली : 2022 में  कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से नष्ट  करने का संकल्प लेने वाले जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों को  एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के हुसैनपोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गत रविवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल-बदर के दो शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। यही नहीं मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।


    ये भी पढ़े-आज से लगेगा भारत में कोविड-19 टीका की बूस्टर डोज ,पढ़ले पूरी जानकारी


    2022 में सात बार  मुठभेड़ हुआ । सुरक्षाकर्मी इन दस दिनों में 13 आतंकियों को ढेर कर चुके हैं। मारे गए इन आतंकियों में छह पाकिस्तानी आतंकी थी। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबलों ने इस नवर्ष पर कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने का संकल्प लिया है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ही इस साल पहले दिन से ही सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया हुआ है। हर दिन कश्मीर में कहीं न कहीं पर मुठभेड़ हो रही है।




    पुलिस के अनुसार रविवार शाम को यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों के छिपे ठिकाने के पास पहुंचे, आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि इसके बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर मौजूद आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा लेकिन वे नहीं माने।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    1. Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728