Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बारिश से दिल्ली में गिरा तापमान, इस मौसम का सबसे ठंडा दिन ,32 साल का रिकॉर्ड टुटा

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 

    नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली में इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।


    ये भी पढ़े-हरियाणा पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा,लाखों रुपये लेकर परीक्षा में बैठे थे फर्जी अभ्यर्थी


    आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।


    ये भी पढ़े-दोहरी चुनौती के बीच दो पालियो में शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, एसटीएफ अलर्ट

    सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री अधिक है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, अपराह्न साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 फीसदी रही। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में बादल छाये रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़े-जम्मू से भी ठंडी है बिहार के ये18 शहर ,आज भी बारिश और ओले के आसार


    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''बेहद खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि अपराह्न चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 था। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330, गाजियाबाद का 287, गुड़गांव का 304 और नोएडा का 277 रहा। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728