दिल्ली से जयपुर का सफर होगा आसान ,3 घंटे में पूरा कर सकेंगे सफ़र
We News 24» रिपोर्टिंग / अमित कुमार
नई दिल्ली : अब दिल्ली से जयपुर का सफर आसान होने वाला है । अगले कुछ महीनों के दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजान के पहले चरण का काम पूरा होते ही दिल्ली से जयपुर की करीब 270 किलोमीटर की दूरी लोग सड़क मार्ग के जरिये सिर्फ 3 घंटे में पूरा हो सकेंगे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के तहत दिल्ली से जयपुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य मार्च तक पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में मॉब लिंचिंग, बेहोश होने पर भी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो लोगों को पीटा
इसके बाद दिल्ली-जयपुर के बीच 270 किलोमीटर का सफर निजी वाहन के जरिये सिर्फ 3 घंटे में संभव होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। कुल 1,380 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे राजस्थान को भी जोड़ेगा। पहले फेज में 16,600 करोड़ रुपये की लागत से 374 किलोमीटर लंबी सड़क राजस्थान से होकर गुजरेगी।
ये भी पढ़े-शराब छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर तलवार-त्रिशूल उठाकर ललकारी महिला ,देखे वीडियो
120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे। जाहिर है कि दिल्ली से जयपुर की दूरी तकरीबन 270 किलोमीटर। इस रफ्तार से कोई भी शख्स 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से जयपुर की दूरी तय कर लेगा।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद