Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    -टॉप 10 न्यूज़,सुबह-सवेरे पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें एक नजर में




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार


    टॉप 10 न्यूज़: सुबह-सवेरे में आपका स्वागत है आज तारीख है 21 जनवरी 2022 और वी न्यूज 24  आपके लिए लेकर के आये  है देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें 

    1-तीसरी लहर में वैक्सीन बचा रही है जान, दूसरी लहर के दौरान दो फीसद के मुकाबले 72 फीसद को लग चुकी है दोनों डोज



    तीसरी लहर में वैक्सीन लोगों की जान और माल दोनों बचाने में सफल साबित हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दूसरी लहर के दौरान कम टीकाकरण के कारण बड़ी संख्या में संक्रमितों को जान से धान धोना पड़ा था। यही नहीं, अस्पताल में भर्ती होने की मजबूरी संक्रमितों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुई थी। लेकिन 72 फीसद से अधिक व्यस्क आबादी के टीकाकरण के कारण तीसरी लहर में बहुत कम संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है, साथ ही उनकी मृत्युदर भी काफी कम है।



    2-आइएएस और आइपीएस की तैनाती के लिए जम्मू कश्मीर व लद्दाख को माना जाएगा कठिन क्षेत्र


    केंद्र सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख को आइएएस और आइपीएस अधिकारियों की तैनाती के लिए संयुक्त अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के तहत कठिन क्षेत्र की श्रेणी में रखा है। 



    3-भाभा और साराभाई की कहानी का ट्रेलर जारी


    सोनी-लिव पर इससे पहले महारानी और स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी आयी थीं जिन्हें काफी पसंद किया गया था और खूब चर्चा भी हुई। स्कैम 1992 क्राइम बायोपिक सीरीज थी तो महारानी पॉलिटिकल थ्रिलर थी। हालांकि इस बार सोनी-लिव ने दो वैज्ञानिकों की कहानी पर दांव लगाया है।



    4-एमजी मोटर इंडिया ने स्टार्टअप इंडिया और इन्वेस्ट इंडिया से मिलाया हाथ

    एमजी मोटर इंडिया ने स्टार्टअप इंडिया और इन्वेस्ट इंडिया के साथ हाथ मिलाया है जिसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टार्ट-अप्स को भारत के मोबिलिटी स्पेस में मजबूती देना है। कंपनी ने तकनीक के गेम-चेंजिंग एप्लिकेशंस को डिजाइन करने के लिए सीएएपी पर एक इन-डेप्थ व्हाइट पेपर भी पेश किया है।



    5-एलन मस्क को टक्कर देने उतरी एयरटेल

    भारती एयरटेल की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों के निवासियों को मिलेगा। जहां आज भी ऑप्टिकल फाइबर और वायरलेस इंटरनेट सर्विस पहुंचाना मुश्किल है। साथ ही एयरटेल की इस सर्विस से ई-पंचायत के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।



    6-साउथ अफ्रीका में हाफसेंचुरी जड़कर भारतीय आलराउंडर ने कर ली दिग्गज की बराबरी

    आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ने इस मैच में हाफ सेंचुरी जमाने के साथ पूर्व दिग्गज के लिस्ट में जगह बनाई। साउथ अफ्रीका के पूर्व आल राउंडर लांस क्लूजनर ने वनडे में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे में ऐसा करने वाले शार्दुल महज पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत के सबा करीम, साउथ अफ्रीका के एंड्यू हाल, रियान मैकलारेन ने यह किया था।



    7-चीनी सेना के दुस्साहस पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    कांग्रेस ने चीनी सैनिकों के अरुणाचल प्रदेश के भारतीय इलाके में आकर 17 वर्षीय किशोर मिराम टैरोम का अपरहण करने की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चीन की लगातार बढ़ती आक्रामकता के बावजूद चीन को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन पर निशाना साधा 



    8-दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में गोहत्या पर उम्रकैद की सजा

    केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में गोहत्या विरोधी कानून के कड़े प्रविधान लागू होंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय ने दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव के लिए गोहत्या के खिलाफ कड़े कानून को अधिसूचित किया है।दोषियों को 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा और एक से पांच लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा।



    9-बजट में हेल्थकेयर को दी जाएगी सबसे ज्यादा तवज्जो

    सर्वेक्षण में कहा गया कि कंपनियों को और अधिक लोगों को नियुक्त करने के प्रोत्साहन से भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, 28 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि बजट में एमएसएमई के लिए कम लागत पर नई तकनीकों तक पहुंच को प्रोत्साहित करने के उपाय शामिल होने चाहिए।बता दें कि सरकार द्वारा हर बार की तरह ही इस बार भी एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।



    10-पेंटागन ने जारी किया काबुल हवाई हमले का पहला वीडियो

    अमेरिकी रक्षा विभाग ) पेंटागन ने काबुल में अमेरिकी ड्रोन के हमले के वीडियो को गुप्त जानकारी की सूची से निकालकर सार्वजनिक कर दिया है। पिछले दिनों हुए इस हमले में दस नागरिक मारे गए थे।



    इसी के साथ मै दीपक कुमार विदा  लेता हु नमस्कार धन्यवाद खबर अच्छी लगे तो    आप इसे लाईक सबस्क्राइब और श्येर जरुर करे  फिरमिलगे दूसरी खबर में

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728