Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हरियाणा के गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली में बड़ा हादसा, बवाना में गिरी इमारत, 4 लोगों की मौत




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना से बुरी खबर आ रही है। बवाना इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई है, जिसमें अबतक 4 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।


    ये भी पढ़े- -खुशखबरी , सकरा में नये नर्सिंग होम न्यू माँ वैष्णो सेवा सदन का हुआ शुभारंभ।

    डीसीपी आउटर नॉर्थ ब्रिजेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, कुल 6 लोगों के बिल्डिंग के मलबे में फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। ऐसा की एक हादसा गुरुवार रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी देखने को मिला था, जहां एक पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी।

    ये भी पढ़े-सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए आगे आई एनडीआरएफ की टीम


    दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 2.48 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। ये बिल्डिंग राजीव रतन आवास में बनी थी। जहां करीब 300-400 फ्लैट हैं। मलबे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 

    यंहा देखे वीडियो -



    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728