बड़ी खबर, CM योगी और उनके मठ गोरखनाथ मंदिर को बम्ब से उड़ाने की मिली धमकी
लखनऊ, इस समय उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयाइतना ही नहीं लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली इस्क्ले बाद से प्रशासन एलर्ट मुद में दिख रही है ।
ये भी पढ़े-आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा UP चुनाव को लेकर जन चौपाल करेंगे
ये धमकी लेडी डान नाम से बनी ट्वीट में लखनऊ विधानसभा और मेरठ में भी बम धमाके की धमकी दी गई है। ट्वीट के बाद पुलिस ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धमकी देने व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़े-आज होगा फैसला पंजाब में कौन होगा CM फेस चन्नी या सिध्धू
शुक्रवार की देर रात को लेडी डान नाम की आइडी से तीन ट्विट किए गए। पहले में उत्तर प्रदेश विधानसभा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगाने की बात लिखी गई थी। इसमें कहा गया था कि योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटा बाद योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दी गई। कुछ देर बाद फिर ट्वीट किया गया और लिखा कि गोरखनाथ मठ में सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट होगा। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सूचना के बाद गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग कराई गई। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़े-आज सफ़ेद चादर में लिपटी दिल्ली NCR,बूंदाबादी के आसार
पहले भी मिल चुकी है धमकी : ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई हो। पिछले साल मई, सितंबर और दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का फोन डायल-112 पर किया गया है। 29 अप्रैल 2021 को भी यूपी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में सीएम योगी को पांचवें दिन जान से मार देने की धमकी दी गई थी। मैसेज में धमकी देने वाले ने कहा कि चार दिन के अंदर मेरा जो कुछ कर सकते हो कर लो।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद