Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी में एक बार फिर बड़ी चोरी, सरकारी कर्मचारी के घर से 12 लाख रुपये के जेवर व नकदी गायब



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / असफाक खान 

    सीतामढ़ी: में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. जहां एक सरकारी कर्मचारी के घर से 12 लाख के जेवर और नकद चोरी कर लिए गए. घटना मेहसौल थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के पास की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बीती रात मेहसौल थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के करीब एक सरकारी कर्मचारी प्रकाश झा के घर में बड़ी  चोरी की घटना को अंजाम दिया.


    ये भी पढ़े-प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर उठाया बड़ा सवाल


    चोरों ने अलमारी में रखे करीब 12 लाख के आभूषण सहित नकदी भी लूट ली. जिस कमरे में चोरी हुई, उसी कमरे में घर के लोग सोए हुए थे. लेकिन चोरी की भनक उन्हें नहीं लगी. सुबह जब लोग उठे तो घर का अलमीरा खुला देखा और उसमें रखे जेवरात और नकद गायब थे.बताया जाता है कि बीते दिनों ही प्रकाश झा की पुत्री की शादी हुई थी और वह चार दिन पहले ही अपने मायके आई थी, जिसका आभूषण अलमारी में रखा था. गृहस्वामी द्वारा नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को इसकी सूचना दी गई

    ये भी पढ़े-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को CBI रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

    जिनके निर्देश पर मेहसौल ओपी के दारोगा सुमन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. दारोगा सुमन कुमार ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 



    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728