BREAKING:04 फरवरी 2022 | सुबह सवेरे की 10 बड़ी खबर,सीरिया में अमेरिकी सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के नेता को मार गिराया
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : नमस्कार मै हू दीपक कुमार और आप देख रहे है वी न्यूज 24 और आज तारीख है 04 फरवरी दिन शुक्रवार साल 2022 आज हम आपके लिए देश विदेश में घटने वाली घटनाओ में 10 मुख्य खबर आपके लेकर आये जो इस प्रकार है .
ये भी पढ़े-ग्रामीणों ने एक एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य को रंगे हाथ पकड़ की पिटाई बाद में किया पुलिस के हवाले।
सीरिया में अमेरिकी सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के नेता को मार गिराया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गुरुवार को उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी विशेष बलों ने आतंकवाद विरोधी आपरेशन किया। इस दौरान इस्लामिक स्टेट के नेता को निशाना बनाया गया। बाइडन ने ट्वीट कर कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के कौशल और बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आइएसआइएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया है .
चीन का झूठ फिर आया दुनिया के सामने , गलवान घाटी झड़प में चीन के चार नहीं 38 सैनिक मारे गए थे
आस्ट्रेलियाई अख़बार ने दावा किया है कि भारत के साथ गलवान घाटी में हुए झड़प में चीन को भारी नुकसान हुआ था और उसके 38 सैनिक मारे गए थे। चीन ने अपने चार सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी।
ये भी पढ़े-बसंत पंचमी पर चाहते हैं मां सरस्वती की विशेष कृपा, तो चढ़ाएं ये पकवान
सुप्रीम कोर्ट का गेट परीक्षा स्थगित करने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पांच फरवरी को आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE 2022) को स्थगित करने की मांग ठुकरा दी। कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने कहा कि निर्धारित परीक्षा से 48 घंटे पहले गेट को स्थगित करने से अराजकता और अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न होगी .
पटना में छात्र ने दो लड़कियों को छत के चौथे फ्लोर से नीचे फेंका
पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में गुरुवार की शाम बड़ी वारदात हुई। संतरा के थोक कारोबारी नंद लाल के मकान के चार मंजिला लाज की छत से एक छात्र ने घर की दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया। इनमें से 13 साल की सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई।
बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूटी कार
हरियाणा के फरीदाबाद बल्लभगढ़ आइएमटी में बदमाश लगातार सक्रिय हैं, आए दिन कोई न कोई वारदात हो रही है। ताजा वारदात दो फरवरी को सोतई निवासी अनूप रावत के साथ हुई, जिसकी कनपटी पर देशी पिस्तौल लगा कर तीन बदमाश उसकी नई आल्टो कार को लूट कर ले गए।
पंजाब के तरनतारन में भारत-पाक बार्डर पर मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा मेंं घुसपैठ रुक नहीं रही है और सीमा पार से पंजाब में घुसपैठ जारी है। बीती रात जिले में भारत - पाकिस्तान बार्डर पर सीमा पार से फिर एक व्यक्ति ने घुसपैठ की काेशिश की। वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की चेतावनी पर भी नहींं रुका। इसके बाादवह बीएसएफ जवानों की फायरिंग में मारा गया।
मुंबई के मुलुंड इलाके में बंदूक की नोक पर 1 करोड़ की लूट
मुंबई के मुलुंड इलाके में बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कार्यालय से करीब 1 करोड़ रुपये लूट लिये। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस घटना का वीडियो जारी किया है
जैसलमेर में 10 से 12 फरवरी तक युद्धाभ्यास करेगी वायुसेना
पाकिस्तान सीमा के निकट राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास करेगी। मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान की उड़ान के साथ पहली बार आपरेशन "वायुशक्ति" महिला पायलट शौर्य दिखाएगी। वायुसेना में अब तक 10 महिला पायलट लड़ाकू भूमिका में शामिल हो चुकी है। तीन साल में एक बार होने वाला वायुशक्ति युद्धाभ्यास इस बार 10 से 12 फरवरी तक होगा।
छिजारसी टोल प्लाजा पर ओवैसी की कार पर चलीं गोलियां
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने कार्यक्रम को खत्म कर दिल्ली रवाना हुए
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर तीन-चार राउंड फायरिंग हुई है. असदुद्दीन ओवैसी ने खुद ट्वीट कर गाड़ी पर गोलीबारी का दावा किया है.ओवैसी ने ट्वीट किया, 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गई. 4 राउंड फायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए .
बारिश ने बढ़ायी दिल्ली में सर्दी,जानें कितने दिन तक रहेगा सर्दी और बारिश का दौर
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार से मौसम ने एक बार पलटी मारी है. रात में कुछ स्थानों पर बारिश होने के बाद से सुबह से मौसम में सर्द बढ़ गयी. दो दिन पहले तक जहां सर्द हवाओं और गलन को कम करते हुए कड़कती धूप निकली थी, वहीं बुधवार रात से मौसम फिर एक बार सर्दी की ओर करवट लेता दिखा है इसी के साथ तापमान में भी काफी गिरावट हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है .
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद