Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    RTI में खुलासा , सालों से सोनिया गांधी ने नहीं दिया अपने घर का किराया, बीजेपी जुटा रही है सोनिया के लिए चंदा





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / काजल कुमारी 

    नई दिल्ली: सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष अपने  आवास 10 जनपथ का किराया कई साल से नहीं चुकाया है. इतना ही नही  कांग्रेस ने अपने मुख्यालय समेत कई बिल्डिंगों का किराया भी नहीं चुकाया है. इसका खुलासा एक RTI में हुआ है. बीजेपी ने सोनिया गांधी के आवास और अन्य बिल्डिंगों के कांग्रेस की तरफ से लंबित किराए को चुकाने के लिए चंदा इकट्ठा करने का फैसला किया है.


    ये भी पढ़े-आज वन ओशन समिट को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी


    कांग्रेस नेताओं ने नहीं चुकाया किराया

    केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में कहा कि कांग्रेस के कई नेता सरकारी बिल्डिंगों का किराया नहीं चुका रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ, 24 अकबर रोड स्थित- कांग्रेस मुख्यालय और चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी के निजी सचिव के आवास का किराया लंबे समय से नहीं चुकाया गया है. अब इन बंगलों का किराया लाखों रुपये बकाया हो गया है.


    ये भी पढ़े-कर्नाटक से दिल्ली पहुंचा हिजाब मामला, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, जानिए क्या है मामला


    कितना किराया अभी है बाकी?

    आरटीआई में मिले जवाब के अनुसार, कांग्रेस पार्टी मुख्यालय का 12 लाख 69 हजार 902 रुपये का किराया लंबित है. इसका किराया आखिरी बार दिसंबर, 2012 में चुकाया गया था. वहीं सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ का 4 हजार 610 रुपये किराया बाकी है. इसका किराया पिछली बार सितंबर, 2020 में चुकाया गया था. इसी तरह से दिल्ली की चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी के निजी सचिव, विंसेंट जॉर्ज के बंगला नंबर सी- 109 का 5 लाख 7 हजार 911 रुपये किराया बाकी है. आखिरी बार इस बंगले का किराया अगस्त, 2013 में चुकाया गया था.


    सरकारी बंगले को लेकर क्या है नियम?

    मंत्रालय के अनुसार, सभी राष्ट्रीय और प्रांतीय पार्टियों को तीन साल में अपना खुद का दफ्तर बनाना होता है. इसके बाद उसे सरकारी बंगला खाली करना पड़ता है. कांग्रेस को 9ए राउस एवेन्यू में जमीन आवंटित की जा चुकी है ताकि वह वहां पार्टी कार्यालय बना ले. कांग्रेस को साल 2013 में ही 24 अकबर रोड स्थित बंगले को खाली करना था जोकि अभी तक नहीं किया गया है.

    ये भी पढ़े-यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिक इकट्ठा, राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिकियों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया



    फिलहाल इस पूरे मामले में बीजेपी ने चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये सोनिया गांधी को भेजा जाएगा. इस अभियान की शुरुआत तेजिंदर बग्गा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर की. बग्गा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मैं एक इंसान के रूप में उनकी मदद करना चाहता हूं. मैंने एक अभियान शुरू किया और सोनिया गांधी के खाते में 10 रुपये भेजे.



    वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवासी मजदूरों के लिए टिकट कटाना तो जरूरी समझती हैं लेकिन अपने आवास का बकाया किराया भरना जरूरी नहीं. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728