वैशाली लालगंज प्रखंड में आवास सहायक और मुखिया पर लगा घूस लेने का बड़ा आरोप
वैशाली: लालगंज प्रखंड के आवास सहायक और मुखिया आवास योजना में लेते है बड़ी घुस भले ही सरकार लाख दावे क्यों न कर ले लेकिन धरातल पर सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं नही दिख रही है.यहाँ सरकार के आदेशों का पालन सरकारी मुलाजिम नही कर पा रहे है. जनता त्राहिमाम है.
विचौलिए से लेकर सरकारी मुलाजिम घूसखोरी और दलाली लेने में कोई कसर नही छोड़ रहे है. दरअसल मामला लालगंज प्रखंड के कई पंचायतों से जुड़ा है.
ये भी पढ़े-हिजाब मामले में पीएम मोदी की बड़ी बात, मुस्लिम महिलाएं प्रगति के रास्ते में आ रहे है लोग
यंहा प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर लूटखसोट चल रहा है .आवास सहायक और मुखिया पर घूस लेने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है ,वही लोगों का कहना है कि आवास सहायक मुखिया जी के मेल में घर पर ही रह कर कागज पर योजनाओं की खानापूर्ति कर लेते हैं कागज पर ही आमसभा कर लेते हैं न वार्ड सदस्य को सूचना दिया जाता है और ना ही किसी जनता को पूछे जाने पर धमकियां भी दिया जाता है।आज उन्ही सब बातो को लेकर प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधि ने किया धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की ।
ये भी पढ़े-शिक्षको का अमानवीय चेहरा , शिक्षा के मंदिर को शिक्षको ने बना डाला रण भूमि जमकर की आपस में मार कुटाई
वही इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुलक कुमार ने बताया अभी तक आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही जांच की जाएगी और साक्ष्य मिलने पर दोषियों पर करवाई की जाएगी। आगे उन्ही जुबानी सुनते है .
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद