Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    छात्रों सहित 182 भारतीय आज सुबह यूक्रेन से स्वदेश लौटे




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग /  राजकुमार 

    नई दिल्ली ; रूस और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, और अब रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के ऐलान के बाद जंग भी शुरू हो गई है। हालांकि रूस की ओर से आक्रामक रवैया जारी रखने के बीच बड़ी संख्या में भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और वे सुरक्षित स्वदेश वापस आने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। 


    ये भी पढ़े-रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 'युद्ध की घोषणा' की


    एक दिन पहले 240 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे थे और आज गुरुवार को 182 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली पहुंचाया गया। सैकड़ों की संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं। भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक विशेष उड़ान राजधानी कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर आज सुबह 7:45 बजे छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ उतरी।

    ये भी पढ़े-बिहार में शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को भी नहीं छोड़ा

     इस बीच यूक्रेन ने देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है। NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी कर दिया गया है। एअर इंडिया की दूसरी विशेष उड़ान AI- 1947 आज सुबह यूक्रेन के बॉरिस्पिल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728