Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    चुनाव सघन वाहन जांच अभियान के तहत कानपुर पुलिस ने पकड़ी पांच करोड़ की नकदी



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / दिनेश जयसवाल 

    कानपुर: UP विधानसभा चुनाव में पुलिस प्रशासन पैसों के दुरुपयोग पर सख्त नजर रख रही है. और हर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को कानपुर में चुनावी चेकिंग के दौरान एक वैन से पांच करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया है. मामला कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र का है. वहीं स्वरूप नगर क्षेत्र से पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इनकम टैक्स की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.


    ये भी पढ़े-सोशल मीडिया का हर यूजर पढ़े 'आवारा मीडिया' ,शिक्षा मंत्री

    पुलिस ने सबसे पहले कानपुर के काकादेव एरिया में सीएमएस कंपनी की गाड़ी से पांच करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया. कंपनी के लोगों का कहना है कि ये कैश कानपुर की बिजली कंपनी केस्को का कलेक्शन है, जो बैंक ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस को मौके पर इनके पास से कोई कागज़ नहीं मिले.


    ये भी पढ़े- UP चुनावी मैदान में ये नारा हिट होगा या पिट जाएगा ? आइये आज इस मुद्दा पे बात करते है


    इसके बाद दूसरी बरामदगी स्वरूप नगर थाने में हुई. यहां कंपनी की गाड़ी से बगैर कागजात के 1 करोड़ 74 हजार की रकम बरामद की गई. इस सिक्योरिटी वाहन में चार कर्मचारी थे. वाहन में मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि ये पैसा बैंकों के एटीएम के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस को मौके पर कोई कागजात नहीं मिले. एक अन्य प्राइवेट गाड़ी में पुलिस को 6 लाख की नकदी मिली है. कैश ले जाने वाले कोई कागजात नहीं दिखा सके.

    ये भी पढ़े-5 साल से भी ज्यादा वक्त से बिना दोष साबित भारत के जेल में बंद हैं ये हजारों लाखो कैदी ,देखे रिपोर्ट


    सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, वे कैमरे पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन उन्होंने कहा कि ये पैसा पूरी तरह जायज है. हम कागज़ पुलिस को दिखा देंगे. डीसीपी बोले- इनकम टैक्स अफसर कर रहे जांच उधर डीसीपी मूर्ति का कहना है कि शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से सात करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश मिला है. मौके पर कोई कागजात नहीं मिले हैं. हमने इनकम टैक्स को सूचना दे दी है. इसकी जांच की जा रही है. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728