संगीत की देवी लता मंगेशकर पंचतत्वों में विलीन, राष्ट्रीय ध्वज झुकाया गया
मुंबईः स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. सुरों की देवी लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी. शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
ये भी पढ़े-NUJ मुज़फ्फरपुर के सदस्यों ने लता मंगेशकर के निधन पर मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
अनगिनत नम आंखों ने उन्हें विदाई दी. लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार, पीयूष गोयल, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान समेत तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं ,
28 दिन से थीं बीमार
रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली. लता दीदी लगभग एक महीने से आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.
झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. जिसके चलते राष्ट्रपति भवन और संसद भवन के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है.
ये भी पढ़े-चमकेगा सीतामढ़ी का किस्मत ,अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास , मिले 36 करोड़ 80 लाख
कर्नाटक में 2 दिन का राजकीय शोक
कर्नाटक सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य में 6 और 7 फरवरी, दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद