Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कुशीनगर में मटकोर पूजा विवाह में दौरान बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दिनेश जयसवाल 

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 30 लोग  गए। इस हादसे में 9 बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकी करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।  बताया जा रहा है कि औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मट्कोर पूजा रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से 13 लाशें निकाली गई हैं।  


    ये भी पढ़े-खुलासा , कई राज्यों की विधानसभा साल में 30 दिन भी नहीं बैठती, यहां के विधायक 15 दिन भी नहीं जाते विधानसभा ।


    नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। इसके बाद कुआं पर बने ढक्कन, स्लैब पर खड़ा होकर डांस देखने लगे। इस बीच स्लैब टूटकर कुआं में गिर पड़ा। बच्चे समेत महिलाएं कुआं में गिरकर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

    ये भी पढ़े-रूस की झूठी घोषणा सैनिक वापसी की ,अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728