मंत्री जीवेश मिश्रा ने सीतामढ़ी में कहा, समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगी प्रधानमंत्री आवास योजना
सीतामढ़ी : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में सीतामढ़ी विधानसभा कार्यालय भासर मछहा गांव में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विकास मंत्री जीवेश मिश्रा का प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।प्रेस वार्ता में जीवेश मिश्रा ने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अस्सी लाख प्रधानमंत्री आवास योजना देने का लक्ष्य है। 7 बरस में तीन करोड़ मकान गरीबों को प्रदान किए गए हैं ।संकल्प से सिद्धि का बजट है। किसान के लिए बजट में प्रावधान किए गए है।एमएसपी का पूरा ख्याल रखा गया है।
ये भी पढ़े-बीजेपी सांसद अजय निषाद ने बजट पर खास चर्चा की.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लाभुकों को प्रतिवर्ष छः हजार मिल रहा है। युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए साठ लाख रोजगार सृजन होगा। सोलह लाख नौकरी आत्मनिर्भर भारत योजना से होनी है ।किसान हित का सबसे बड़ा बजट है ।सभी लाभुकों को उनके खाते में पैसा दिया जाना है। बिचौलिया प्रोटोजोआ है जिसका अंत हुआ है ।एमएसपी जारी रहेगी और उसके लिए संसाधन की व्यवस्था हो चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का विस्तार किया गया है। डिजीटल शिक्षा माइलस्टोन तकनीक शिक्षा बना है ।दो सौ नए चैनल से डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था का प्रावधान है ।
ये भी पढ़े-संगीत की देवी लता मंगेशकर पंचतत्वों में विलीन, राष्ट्रीय ध्वज झुकाया गया
डिजिटल करेंसी चलाने की योजना बजट में रखी गई है। और शिक्षा और शिक्षकों के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की योजना है। 2022/ 23 का बजट का विकास दर अनुमानित 9.2% है ।2047 में आजादी के 100 के वर्षगांठ पर भारत की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी ।25 वर्ष की बुनियाद को खड़ा करने के लिए यह बजट काफी उपयुक्त है ।भारत मे दुनिया के 2% भूभाग पर 17% आबादी रहती है ।इसलिए उनके भोजन की भी चिंता बजट में रखी गई है। 25 वर्ष बाद भी भारत में कोई भूखा नहीं सोए इसकी चिंता प्रधानमंत्री ने की है।
नौ लाख हेक्टेयर सूखी भूमि पर जल भेजने का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति से आर्थिक सुधार हेतु स्टार्टअप पर फोकस किया गया है। एमएसएमई में राशि उपलब्ध कराई गई हैजिससे नए रोजगार सृजन होंगे। राष्ट्र का जानदार शानदार बजट है।
ये भी पढ़े-NUJ मुज़फ्फरपुर के सदस्यों ने लता मंगेशकर के निधन पर मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
मंत्री ने कहा जानकी जन्मस्थली का विकास भी राम मंदिर के तर्ज पर होना है ।लक्ष्मणा नदी को जिंदा किया जाना है। बिहार सरकार ने विदेशी श्रमिकों की सारी जानकारी उपलब्ध करने हेतु सरकारी एजेंसी कार्य कर रही है ।श्रमिकों का निबंधन का कार्य किया जा रहा है ।भारत में ही नहीं विदेशों में रह रहे श्रमिकों का भी बिहार सरकार ख्याल रखेगी। और मृत्यु होने पर उसे सुरक्षित स्वदेश वापस लाएगी ।
ये भी पढ़े-चमकेगा सीतामढ़ी का किस्मत ,अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास , मिले 36 करोड़ 80 लाख
सीतामढ़ी विधायक मिथिलेश कुमार ने कहा यह बजट सर्वस्पर्शी बजट है ।जिसमें किसान के सम्मान के साथ पहली बजट तैयार हुआ है । रक्षा बजट से सेना आत्मनिर्भर होगी और उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट मिलेगा। रक्षा के आधुनिक हथियार के खरीद के लिए रक्षा बजट को बढ़ाया गया है। गरीब किसान सैनिक शिक्षा के साथ सबके भलाई के लिए बजट बनाई गई है ।बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की योजना है ।और रेल विस्तार बजट में राशि स्वीकृत भी की गई है ।
सीतामढ़ी विधायक ने कहा चुनाव के दौरान किए गए तीनों वादों पर कार्य चल रहा है। प्रसाद योजना से 36.8 करोड़ की राशि सीतामढ़ी के विकास के लिए स्वीकृत कर ली गई है। वही रामजानकी राष्ट्रीय पथ पर फोरलेन बनाने की योजना है। आज के प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने किया प्रेस वार्ता में सीतामढ़ी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहीन परवीन, डुमरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राम सरोज सिंह उपस्थित रहे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद