Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए आगे आई एनडीआरएफ की टीम





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / रईस अहमद 


    पटना:  विगत रात सुपौल जिले के गणपतगंज स्थित 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ  कैंप के निकट एक बाइक सवार का दुर्घटना उनके मोटरसाइकिल के संतुलन बिगड़ जाने के कारण हो गई।जिससे वे बुरी  तरह   घायल हो गए।  बाइक सवार की पहचान  श्री श्यामल शर्मा उम्र 42, वर्ष  किशनपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फुलवरिया के निवासी के रूप में हुई है।   


    ये भी पढ़े-हिजाब मामले में तत्वरित सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार ,कहा राष्ट्रीय मुद्दा न बनाएं इन्तजार करे

     

    गणपतगंज स्थित 9वीं वाहिनी  एन डी आर एफ के  रीजनल रेस्पॉन्स सेन्टर (केंप) सुपौल के कमांडर को जैसे ही सूचना मिली तुरंत ही अपने बचाव कर्मियों कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल फिरोज के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा के बाइक सवार के मुख तथा सिर  से बहुत ज्यादा ही रक्तस्राव हो रहा है और बहुत बुरी तरह वो घायल भी हो चुका है। 


    एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने त्वरित करवाई करते हुए उस व्यक्ति के रक्त स्राव को रोकने हेतु हर संभव जरूरी अस्पतालपूर्व उपचार दी साथ ही  एनडीआरएफ की  गाड़ी से राघोपुर स्थित रेफरल  हॉस्पिटल पहुंचाया ।हॉस्पिटल पहुंचने पर उसकी स्थिति स्थिर बताई गई।


    ये भी पढ़े-RTI में खुलासा , सालों से सोनिया गांधी ने नहीं दिया अपने घर का किराया, बीजेपी जुटा रही है सोनिया के लिए चंदा


    इस अवसर पर श्री सुनील कुमार सिंह, कमांडेंट 9वीं वाहिनी ने बचावकर्मियों की सराहना करते उनकी हौसलाआफजाई भी की।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बचावकर्मी एनडीआरएफ का उद्देश्य आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के साथ कभी भी कहीं भी लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728