अरविंद केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी के ऊपर FIR दर्ज करने का आदेश
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब चुनाव आयोग से झटका लगा है। बता दें कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने शनिवार को साहिबजादा अजीत सिंह नगर के सीनियर एसपी से केजरीवाल के खिलाफ 'आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अन्य दलों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।'
ये भी पढ़े-पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, सीएम चन्नी गुरुद्वारे में माथा टेका
बता दें कि चुनाव आयोग ने ये निर्देश शिरोमणि अकाली दल की शिकायत के बाद दिए हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ मौन अवधि के दौरान चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूस वाला के खिलाफ भी मानसा निर्वाचन क्षेत्र में कथित तौर पर शुक्रवार शाम प्रचार खत्म होने के बाद घर-घर जाकर प्रचार करने का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े-भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा वैशाली में स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन
आप की शिकायत के आधार पर सिटी -1 मानसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मूस वाला के घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए चन्नी शुक्रवार शाम मनसा पहुंचे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद