बिहार में शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को भी नहीं छोड़ा
We News 24» रिपोर्टिंग / राजकुमार
जमुई। जिले में चोरों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। मलयपुर थानाक्षेत्र स्थित पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह के आवास में घुसकर शातिर चोर करीब 5 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी मनोरमा सिंह भी पूर्व में सांसद रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह का पूरा परिवार पटना में रहता था।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मनरेगा मजदूरों का धरना प्रदर्शन।
पैतृक आवास की देखभाल का जिम्मा परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को दे रखा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पैतृक आवास पहुंचे। पूर्व सीएम के भतीजे ने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने अलमारी और घर का दरवाजा तोड़ दिया था।
ये भी पढ़े-25 फरवरी से शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट के लिए सुरक्षा का कड़ी व्यवस्था
पूर्व सीएम के भतीजे हिमांशु के मुताबिक, जब उन्होंने घर का मुआयना किया तो वहां से कई सामान गायब मिले। गहने, बनारसी साड़ी, कांसा पीतल का बर्तन, किचन का पूरा सामान, जमीन के जरूरी कागजात समेत एक जनरेटर गायब पाया गया। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रुपए से ऊपर है। पूर्व सीएम के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद