मनेर दरगाह पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,चादर पोशी के साथ ही खानकाह में रखे मन्नती पत्थर
We News 24» रिपोर्टिंग / वशिष्ठ कुमार
राजधानी : पटना जिले के मनेर में चल रहे 753 वे उर्स पर अपने लाव लश्कर के साथ शिरकत करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे।जहां खानकाह पहुँचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत खानकाह के गद्दीनशी सईद शाह तारिक़ इनायततुला फ़िरदौसी ने किया।उसके बाद नीतीश कुमार ने तजकिरा मखदूम ए मनेर नामक पुस्तक का विमोचन किया ।
ये भी पढ़े-भोजपुरी फिल्म प्यार निभाना सजना का होली गीत "होली में रंग बरसे" रिलीज, हुआ वायरल
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनेर खानकाह स्थित मखदूम के हुजरे में रखे उनके कदमों के निशान वाले मन्नत पत्थर और उनके पैदाइश के वक्त वाली चौकी को नमन करते हुए आशीर्वाद लिया। साथ ही नीतीश कुमार ने खानकाह परिसर का भी मुआयना किया और पिछले दो साल के बाद पहुंचे उर्स मेले में खानकाह के गद्दी नशी एवं तमाम लोगों से मुलाकात भी किया।
ये भी पढ़े-ब्रेकिंग सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीधे हजरत शेख कमालुद्दीन याहिया मनेरी के बड़ी दरगाह पहुंचे और दरगाह पर चादर पोशी करते हुए पूरे देश में अमन चैन की दुआ मांगी ।वही इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कई वर्षों से हम आते रहे हैं बीच में कोरोना के कारण यहाँ नहीं आ पाए थे लेकिन इस बार मौका मिला और चादर पोशी किया। साथ ही चरण स्पर्श भी किया।
वहीं उन्होंने प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी ताकि प्रदेश में शांति बनी रहे औऱ भाईचारे के साथ सभी लोग अपना पर्व मनाए यही कामना करता हूं। प्रदेश की जनता हमारी सरकार में काफी अमन चैन के साथ रहती और अपना हर पर्व मानती है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद