कांग्रेस प्रत्याशी नूरी बेगम के नामांकन के अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नूरी बेगम ने मंगलवार जिला समाहर्ता सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के समक्ष समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर डुमरा हवाई अड्डा मैदान में एक विराट जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा की अध्यक्षता सतेंद्र तिवारी ने किया। जबकि संचालन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सह सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने किया।
ये भी पढ़े-एक कदम आगे फाउंडेशन का प्रयास सबको मिले शिक्षा और रोजगार
जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी नूरी बेगम के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक अराजकता की परिस्थिति में विपक्ष को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत जरूरी है। एनडीए-राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो विधानसभा के भीतर विधायकों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाए वो पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान और अधिकारों की हिफाज़त क्या करेंगे? सत्ता के इन सौदागरों से सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़े-10 दिन में टूट जाएगी पुतिन सेना की कमर, अमेरिका
कांग्रेस एमएलसी उम्मीदवार नूरी बेगम ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए मुझे आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं।
शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह प्रत्याशी पति मो.असद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यदि नूरी बेगम विधान परिषद की सदस्य चुनी जाती हैं तो पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन भत्ता और पेंशन दिलाने का प्रयास करेंगी।
पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि पूर्व सांसद मो.अनवारुल हक़ की बहू नूरी बेगम लगातार जनसेवा से जुड़ी हुई हैं। उनका सहयोग व समर्थन कर हम एक मजबूत नेता को विधान परिषद भेजेंगे।
जाप (लो) के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता नूरी बेगम को जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।
ये भी पढ़े-दिल्ली के मेहरौली में महिला टोली ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया फूलदेई त्योहार
सीतामढ़ी युवा जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं जो पूरे दमखम के साथ मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। वो 140 करोड़ देशवासियों की आवाज हैं।
वरिष्ठ नेता मधुरेंद्र सिंह, सीताराम झा, प्रमोद नील, अफाक़ खान, रकटु प्रसाद, कमलेश सिंह, रितेश रमन सिंह, डॉ. मोबिनुल हक़, जाप जिलाध्यक्ष मो.एहतेशाम आलम, राजीव कुमार काजू, वीरेंद्र कुशवाहा, अंजारुल हक़, विजय सिंह राठौर, विकास झा, मुकेश कुमार सिंह, मो. नसीम, ताराकांत झा, चुन्नू सिंह, ब्रजेश पासवान, नसीम खान, मो.आलमगीर, नन्हे अंसारी, अफ़रोज़ आलम, एमआई आदिल, बीरेंद्र राम,कमालुद्दीन रज़ा, इरशाद खान ने कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं है। सरकार बेईमान हो गयी है। विधानसभा में मुख्यमंत्री और स्पीकर में जो झड़प हुई है वो प्रजातंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसे स्थिति में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है।
मौके पर मुन्ना मोख्तार, मो.शहंशाह, मुजम्मिल शेख, पप्पू यादव, रणधीर सिंह, जय प्रकाश राय, राजू तिवारी, उपेंद्र सिंह यादव, मनोज झा, अनवर अली, बाबू नंदन राय, रामवीर सिंह, वैदेही शरण यादव, अनिल राम, दिनेश पासवान, अरुण कुमार वर्मा, मुश्ताक़ सरवर, कौशल झा, राजीव कुशवाहा, अब्दुल मन्नान, मो.नौशाद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद