Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली मेहरौली में, महिला दिवस पर दिल्ली पुलिस ने किया तरंगिनी कार्यक्रम का आयोजन ,पुलिस आयुक्त ने 50 हजार महिलाओं से बात की




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


     We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 


    नई  दिल्ली : राजधानी दिल्ली के  मेहरौली GGSSC no.2,,,,,  स्कुल में  दिल्ली  पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2022 के अवसर पर कार्यक्रम तरंगिनी के माध्यम से  उन्होंने  महिला सशक्तिकरण के विषय पर महिलाओ से बात की आपको बता दे उन्होंने पूरी  दिल्ली में तक़रीबन 50 हजार महिलाओं से बेबिनार के माध्यम से  बात की। पुलिस आयुक्त से संवाद करने के लिए महिलाओं के लिए दिल्ली की सभी 1784 पुलिस बीट में वर्चुअल स्क्रीन लगाई गई  इनमें से 300 बीट में ऐसी स्क्रीन लगी थी, जिसके जरिए महिलाओं ने आयुक्त से सीधे बात की।


    ये भी पढ़े-छिंदवाड़ा.मेहरा समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनाया विश्व महिला दिवस


    पुलिस आयुक्त ने सभी के सवालों का जवाबों का जवाब दिया।इस तरह का कार्यक्रम  दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार आयोजन किया गया जिसमे खुद पुलिस आयुक्त ने इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं से बात की है। राकेश अस्थाना ने इस मौके पर महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई पहलों एक विवरणिका जारी की। इस दौरान महरौली के आरडब्ल्यूए व कई पेशेवर क्षेत्र की महिला समाजसेवी सीमा अग्रवाल जैसे कई महिला प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का यूट्यूब और फेसबुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

     ये भी पढ़े-विश्व महिला दिवसः के अवसर पर अंगना द्वारा बेटी सम्मान समारोह का आयोजन, 83 छात्राओं को मिला सम्मान ।

    आने वाले दिनों में महिलाएं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी


    तरंगिनी कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं आने वाले दिनों में राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और उनके मन में पूर्ण सुरक्षा और सुरक्षा की भावना होगा। उन्होंने कहा कि महिला दिवस को वर्ष में केवल एक विशिष्ट दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके प्रति सम्मान और समानता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए इसे हर दिन मनाया जाना चाहिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज की अच्छी प्रगति की कल्पना नहीं कर सकते।

    ये भी पढ़े-दिल्ली मेहरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

     

    दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपियों को जमानत जल्दी कैसे मिल जाती है


    एक महिला ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से पूछा कि दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपियों को जमानत जल्दी कैसे मिली जाती है। इस पर पुलिस आयुक्त ने जवाब देते हुए कहा कि पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मामला दर्ज करती है। मगर आपराधिक न्यायिक प्रणाली के प्रावधानों के तहत जमानत पर रिहा कर दिया जाता है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जमानत पर रिहा हुए ऐसे अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए एक अच्छी व्यवस्था है। साइबर अपराध से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस का एक मजबूत एकीकृत ढांचा है। दिल्ली पुलिस ने क्लस्टर क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं और लैंगिक संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और माइम शो की व्यवस्था की जाती है। दूसरी महिला ने सवाल पूछा था कि दिल्ली पुलिस में महिलाओं की 50 फीसदी तक भर्ती हो रही है। इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि 50 फीसदी तो नहीं मगर महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भर्ती हो रही है। 

    ये भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण सभा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    एसपीयूडब्ल्यूएसी व पिंक बूथ आदि) पर संक्षेप में प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभावी पुलिसिंग में जन सहयोग अनिवार्य है। यह संतोष की बात है कि बड़ी संख्या में नागरिक शांति और सदभाव बनाए रखने और अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से जुड़ रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




     

    1 टिप्पणी:

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728