Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने अब भीषण रूप ले लिया ,रूस के 33 लोगों पर लगा प्रतिबंध





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


     We News 24» रिपोर्टिंग / काजल कुमारी 

    कीव, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने अब भीषण रूप ले लिया है। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को हवाई हमले के जरिए निशाना बना रहा है। जंग के 19वें दिन तक यूक्रेन के कई शहर रूसी हमले में तबाह हो गए हैं। वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 


    ये भी पढ़े-'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू


    उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं, तो यह रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर और नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।

    ये भी पढ़े-बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी जम्मू-कश्मीर का बजट

    आस्ट्रेलिया ने रूस के 33 लोगों पर लगाया प्रतिबंध

    यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ दुनिया भर के देश लगातार पाबंदियां लगा रहे हैं। इसी बीच आस्ट्रेलिया ने रूस के आर्थिक और रणनीतिक महत्व वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं। द कीव इंडिपेंटेंड के मुताबिक, इनमें ओलिगार्च रोमन अब्रामोविच, गजप्रोम के सीइओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबेदेव शामिल हैं।

    ये भी पढ़े-गोस्वामी समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया ।

    निकासी के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

    युद्ध के बीच यूक्रेन के खार्किव, डीनिप्रो, क्रिवी रिहो से अतिरिक्त निकासी ट्रेनें शुरू की गई है। द कीव इंडिपेंटेंड ने बताया कि खारकीव से दो ट्रेनें ल्वीव और उजहोरोड के लिए उपलब्ध रहेंगी।


    रूस ने चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन में युद्ध के लिए चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी है। साथ ही बीजिंग ने आक्रमण के लिए सीधे मास्को की निंदा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नाटो के "पूर्व की ओर विस्तार" रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते तनाव के लिए जिम्मेदार है।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बयान

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मास्को नार्ड स्ट्रीम 2 को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा।


    रूस-यूक्रेन के बीच आज फिर होगी वार्ता

    रूस और यूक्रेन युद्ध के 19वें दिन दोनों देशों के बीच आज फिर से वार्ता होगी। रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वार्ता होगी।


    अमेरिकी राष्ट्रपति ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से बात

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी दी है।

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने की मिसाइल हमले की निंदा

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब, यवोरिव में 'इंटरनेशनल सेंटर फार पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी' पर रूसी संघ के द्वारा की गई मिसाइल हमले की निंदा करते हैं। यह क्रूरता बंद होनी चाहिए। 

     इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    transparent

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728