Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोदी सरकार के 8 साल: गरीब कल्याण सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- हर गरीब के पास होगा घर

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  हिरा रोहिल्ला 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में भाग लेने के साथ लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान की 11वीं किस्त भी जारी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 8 वर्षों से हमारी सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी है. मोदी के  रोड शो में  आम जनता ने पीएम मोदी का स्वागत फूल बरसा कर किया. 


    ये भी पढ़े-SC ने लगायी वकीलों को फटकार हम रोज कोर्ट आ रहे हैं तो आप भी आइए,


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है, इस विशेष दिवस पर देवभूमि को प्रणाम करने का मौका मिले, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है. आप इतनी बड़ी तादाद में हमें आशीर्वाद देने आए, मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. महामारी के शिकार हुए लोगों के बच्चों के लिए चलाई योजना के बारे में बोलते हुए कहा कि  कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था, ऐसे बच्चों का जिम्मा संभालने का अवसर मुझे मिला है .


    ये भी पढ़े-दिल्ली में हर दिन गरीब परिवारों के 20 बच्चे लापता हो जाते हैं


    देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया. पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है .मेरा संकल्प है कि हर भारतवासी के सम्मान के लिए, हर भारतवासी की सुरक्षा, हर भारतवासी की समृद्धि के लिए, भारतवासी को सुख-शांति की जिंदगी कैसे मिले, हर किसी का कल्याण करने के लिए जितना काम कर सकूँ, उसको करता रहूं. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728