Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में चाय पी रहे युवक को डंपर ने रौंदा.. मौके पर हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया तोड़फोड़।





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर : जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा में एक युवक को डंपर ने कुचल  दिया।उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे ।वही गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई।


    ये भी पढ़े- बिहटा थाना के कोरहार पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत

     

    करीब 4 घंटे तक बवाल किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं मानने को तैयार थे ।काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगो को समझाया गया इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जूरन छपरा के विक्की के रूप में हुई है ।


    ये भी पढ़े- कुतुब मीनार को लेकर देश के मशहूर पुरातत्वविदों का सनसनीखेज खुलासा, कुतुब मीनार है सूर्य स्तंभ, दिए कई तथ्य


    बताया जा रहा है कि युवक  चाय की दुकान पर गया था वहां चाय पी रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद डाला ।घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728