30 मई को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ सौपेगा ज्ञापन,रैली निकालकर करेंगे नियमितीकरण की मांग
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज चन्द्रवंशी
छिंदवाड़ा:- आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30 मई 2022 दिन सोमवार को प्रदेश स्तरीय आह्वान पर प्रदेश के सभी 52 जिलों में विशाल हल्ला बोल रैली ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया है। जिला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि अतिथि शिक्षको की लंबित मांगो को लेकर लगातार आंदोलनरत है। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम आज जिला कलेक्टर महोदय छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपा जाना है.
ये भी पढ़े-भारत के 'बीबीआईएन' प्रोजेक्ट के आगे कुछ नहीं चीन का 'बीआरआई'
जिसमे सारे प्रदेश में एक साथ एक ही दिन रैली के माध्यम से संगठन के आह्वाहन पर ज्ञापन सौंपना है जिला अध्यक्ष श्री कहार ने छिंदवाड़ा जिले के समस्त ब्लाको के अतिथि शिक्षको से अपील की है कि समस्त अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को देखते हुए और सरकार तक अतिथि शिक्षको की मांगो को पूर्ण करने को लेकर ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है.
ये भी पढ़े-मानसून 3 दिन पहले आज यानी 29 मई को केरल में दस्तक दे दी है ,इन राज्यों में होगी भारी बारिश
अतः जिले के सभी अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाओ से निवेदन है कि अपने हक अधिकार के लिए दीनदयाल पार्क छिंदवाड़ा में दिनांक 30 मई दिन सोमवार को दोपहर 11 बजे उपस्थित होकर ज्ञापन रैली कार्यक्रम को सफल बनाए वही इन्होंने बताया कि अतिथि शिक्षको की अपनी वर्षो पुरानी जायज मांग विभागीय पात्रता परीक्षा के माध्यम से उनका पद स्थायित्व करने की मांग को लेकर रैली ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद