कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का दिल्ली बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत, 1 जून को पहुंचेगा राजघाट
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राजकुमार चौहान
नई दिल्ली : कांग्रेस सेवादल की आजादी गौरव पदयात्रा का दिल्ली बॉर्डर में भव्य स्वागत किया गया मेहरौली जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गाँधी के बलिदान को देश भुला नहीं पाया है लेकिन अभी के वर्तमान बीजेपी की मोदी सरकार देश को बाँटने का काम कर रही है महंगाई से देश की जनता त्रस्त है उन और से लोगो का ध्यान भटकाने के लिए ये मंदिर मस्जिद के गेम खेल रही है मोदी सरकार आजादी गौरव पदयात्रा से हम लोगो को जोड़ने का काम कर रहे है.
पढ़ें 16 राज्यों की खबरें एक ही जगह वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संकलन में
कांग्रेस पार्टी सभी धर्मो के लोगो का सम्मान करती है। साथ ही पार्षद पुष्पा सिंह ने ये भी बताया कि 40 से 46 डिग्री तापमान होने के बावजूद सेवादल गुजरात से राजस्थान हरियाणा होते हुए पदयात्री आज़ादी की गाथा गाते सड़कों पर चल रहे हैं। लगभग 58 दिन की की लम्बी यात्रा तय कर दिल्ली गुरुग्राम पंहुंची जहां हजारो की संख्या की में लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज व पद यात्रियों का सम्मान किया।
ये भी पढ़े-30 मई को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ सौपेगा ज्ञापन,रैली निकालकर करेंगे नियमितीकरण की मांग
सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई पूरी यात्रा में पैदल चलते हुये 'नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो' का आह्वान कर रहे हैं। देसाई के नेतृत्व में पूरे देश से सेवादल साथी टुकड़ियों में आकर देश हित में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
दिल्ली में 1171 किलोमीटर की पदयात्रा
1171 किलोमीटर की यह यात्रा 6 अप्रैल को साबरमती गांधी आश्रम गुजरात से शुरु हुई है। जिसका समापन 1 जून को राजघाट वीर भूमि दिल्ली में होगा। आजादी की गौरव यात्रा गुजरात बॉर्डर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक करीब 1171किलोमीटर की पदयात्रा है। तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में सबसे ज्यादा यात्रा राजस्थान में ही निकाली जा रही है।
कोटपूतली, बहरोड, शाहजहांपुर होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी और हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए 1 जून को दिल्ली के राजघाट पर जाकर संपन्न हो जाएगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद