Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तबादला:चेन्नई भेजे गए एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अनिल पाटिल 

    मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स मामले की जांच करने वाले मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से चेन्नई डीजी टैक्सपेयर सर्विस निदेशालय भेजा गया है।


    ये भी पढ़े-सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई को एनकाउंटर का डर, कोर्ट से मांगी सुरक्षा



    उल्लेखनीय है कि कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 6 लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चार्जशीट में क्लीन चिट दी गई है। एनडीपीएस कोर्ट में बीते शुक्रवार को एनसीबी ने चार्जशीट पेश की। चार्जशीट आर्यन समेत 6 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने की बात कही गई।

    ये भी पढ़े-आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ छिंदवाड़ा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

    आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद से ही समीर वानखेड़े की आलोचना हो रही थी। अब वानखेड़े के तबादले को आर्यन खान ड्रग्स केस में हुई किरकिरी के बाद कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728