इमरान खान और पाकिस्तानी सेना आमने-सामने सरकार को दिया छह दिनों का अल्टीमेटम
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल किए गए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि शहबाज सरकार या तो नए सिरे से चुनाव कराए या और बड़े विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे। राजधानी इस्लामाबाद में हजारों समर्थकों का नेतृत्व करते हुए इमरान खान ने ये चेतावनी दी।
ये भी पढ़े- क्या शिवराज सरकार 10 हजार करोड़ की आमदनी के लिए प्रदेश को बना देंगी पियक्कड़ प्रदेश ?
सैकड़ों समर्थकों के साथ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का काफिला सरकार द्वारा उन्हें रोकने के लिए लगाए गए अवरोधकों को हटाते हुए बुधवार को आगे बढ़ा। वहीं उच्चतम न्यायालय ने अधिकारियों को इस्लामाबाद में प्रदर्शन रैली की अनुमति देने का निर्देश दिया और गिरफ्तारी से खान को संरक्षण प्रदान किया। इमरान का काफिला जैसे ही इस्लामाबाद पहुंचा तो वैसे ही राजधानी में झड़पें शुरू हो गईं। राजधानी को बंद कर दिया गया और देश भर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।
ये भी पढ़े- केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी, रेस्टोरेंट के बिल में जबरदस्ती न वसूलें सर्विस चार्ज
पिछले महीने एक अविश्वास मत के माध्यम से सत्ता से हटाए जाने के बाद से, क्रिकेट स्टार से राजनेता बने इमरान खान ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करके देश के नाजुक नई गठबंधन सरकार पर दबाव डाला है। इमरान ने दावा किया था कि उन्हें "विदेशी साजिश" के तहत पद से हटाया गया था।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद