Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    इमरान खान ने कहा कि 'चोर' पीएम बनाने से अच्छा होता कि पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा दिया जाता



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»संवाददाता विवेक श्रीवास्तव 

     नई दिल्ली:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  की कुर्सी जब से छिनी है, वो ऊल-जलूल बयानबाजी करते ही जा रहे हैं. कभी अपनी सरकार को गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ बताते हैं, तो कभी विरोधी नेताओं को लेकर अपशब्द बोलते हैं. ताजे बयान में तो उन्होंने ये भी कह दिया कि पाकिस्तान को शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) जैसा पीएम बनने की जगह उसपर परमाणु बम गिरा दिया गया होता, तो ज्यादा बेहतर होता. उन्होंने कहा कि सत्ता चोरों को देना सही नहीं.


    ये भी पढ़े- ज्ञानवापी मामला : हिंदू पक्ष के दावों पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, 4 जुलाई को अगली सुनवाई

    इमरान खान  ने कहा कि चोरों को सत्ता देने से बेहतर होता कि कोई मुल्क पर एटम बम ही डाल देता. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का यही अजीबोगरीब बयान अब वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खान ने कहा, 'देश पर चोरों के थोपे जाने से वह स्तब्ध हैं. सत्ता में आए चोरों ने हर संस्था और न्यायिक व्यवस्था को तबाह कर दिया, अब पूछिए कि इन अपराधियों के मामलों की जांच कौन सा सरकारी अधिकारी करेगा.' इमरान खान के इसी बयान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी पलटवार करने में जरा भी देर नहीं लगाई. उन्होंने कहा कि इमरान खान अपने भाषणों से सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान के लोगों के दिमाग में जहर भर रहे हैं. 

    ये भी पढ़े-दिल्ली छतरपुर में मेहरौली पुलिस ने रोका कांग्रेस सेवा दल का तिरंगा पैदल यात्रा

    मेरी जान को खतरा: इमरान खान

    इस बीच सियालकोट  में आयोजित रैली में इमरान खान (Imran Khan) ने खुद की जान को खतरा होने की बात दोहराई है. इमरान खान ने दावा करते हुए कहा कि मुझे मारने की साजिश रची जा चुकी है इसका एक वीडियो मेरे पास है जिसमें उन सभी लोगों के नाम हैं जो उनकी सरकार को हटाने की साजिश में शामिल हैं. अगर मुझे कुछ हुआ तब वो वीडियो पब्लिक डोमेन में डाल दिया जाएगा, जिसे उन्होंने एक सुरक्षित स्थान पर रखा है. इसके बाद सारे चेहरों पर से नकाब हट जाएंगे.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728