Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मानसून 3 दिन पहले आज यानी 29 मई को केरल में दस्तक दे दी है ,इन राज्यों में होगी भारी बारिश



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली,  मानसून 3 दिन पहले आज यानी 29 मई को केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की ओर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि दक्षिणपश्चिमी मॉनसून आज केरल पहुंच गया है। इससे पहले मानसून के पहुंचने की तरीख 1 जून बताई गई थी। आपको बता दें कि मॉनसून 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था। इसके साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    ये भी पढ़े-बिहटा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत।

    मौसम विभाग ने केरल में 29 मई से 01 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 30 मई को तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    ये भी पढ़े-मेहरौली RWAने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित, पुरस्कार पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

    बिहार के कई जिलों में बदला मौसम

    बिहार में भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून समय से पहले आ जाएगा। पिछले साल भी मानसून संभावित तिथि से एक दिन पहले आया था। इस बार 2 दिन पहले आने का पूर्वानुमान है। बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून की तिथि निर्धारित है। इधर, पटना सहित बिहार के 8 जिलों में बारिश हो रही है। इससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है। रात से ही पटना में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है, लेकिन बारिश रविवार सुबह हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया में बारिश हो रही है।


    जानें-यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

    मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण में तैयार हो रहे सिस्टम ने पहले ही संकेत दे दिया है कि मानसून की आमद जल्द हो सकती है। इस बार मानसून केरल में 3 दिन पहले पहुंच गया है, यानी कि वक्त से पहले देश के अन्य राज्यों में भी ये पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार यूपी में 20 जून के आसपास मानसून दस्तक देगा।

    ये भी देखे -वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक पेपर 29 मई दिन रविवार 2022

    मप्र में प्री-मानसून एक्टिव

    मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में रोज हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मालवा-निमाड़ में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि, यहां भी जून के फर्स्ट वीक में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी। इधर, 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। 20 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728