Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली में तेज बारिश में छज्जा गिरने से व्यक्ति की मौत, कार पर पेड़ गिरने से फंसा परिवार



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली। दिल्ली में हुई बारिश ने दो व्यक्तियों की जिंदगी छीन ली, 80 से अधिक तेज रफ्तार हवाओं के कारण मकान का छज्जा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामा मस्जिद इलाके के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की छज्जा गिरने से मौत हो गई। साथ ही नॉर्थ दिल्ली इलाके में भी एक 65 वर्षीय व्यक्ति की बारिश के कारण मृत्यु हो गई, इसके अलावा दिल्ली के कबूतर मार्केट में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से एक गाड़ी में एक परिवार के तीन सदस्य फस गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।


    ये भी पढ़े-दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तारी पर,आदेश गुप्ता कहा, 'आप का हाथ, भ्रष्टाचारियों के साथ


    हालांकि परिवार को बाद सुरक्षित निकाल लिया गया, दिल्ली में आज कई जगह पेड़ के गिरे। करीब 300 पेड़ गिरने की खबर सामने आई है, वहीं कई जगहों पर आंधी के कारण अन्य नुकसान भी हुए हैं।

    ये भी पढ़े-राज्यसभा के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे लक्ष्मण और मिथिलेश कुमार

    देर शाम तक सड़कों पर जाम की स्तिथि बनी रही, बदरपुर, कापसहेड़ा बॉर्डर, आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डरों पर वाहनों की कतारें लग गई। मथुरा रोड, बारापुला व बाहरी रिंग रोड समेत प्रमुख मार्गो पर एक घंटा जाम में फंसना पड़ा। जगह-जगह जलभराव व पेड़ टूटे, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728