सीतामढ़ी पुलिस ने आपराधिक साजिश रचते तीन अपराधियों को पकड़ा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में नदी के किनारे बगीचे से इन सभी को पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की हालत नाजुक
इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाश नदी की ओर भागने लगे। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जबकि अन्य भाग निकले. पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस आदि बरामद किया गया है.
ये भी देखे- देश की राजधानी दिल्ली के छतरपुर में थ्री डी हनुमान के हुए साक्षात् दर्शन
इस संबंध में पुलिस ने परसों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के वाहिद अली उर्फ चमन, गोविंद कुमार उर्फ चिंटू और परसौनी थाना क्षेत्र के दिलकश के रूप में हुई है.
वही इन बदमाशों से पूछताछ के क्रम में इनके अपराधिक इतिहास का पता चला है. सीतामढ़ी के परसौनी व बेलसंड और शिवहर के पिपराही व तरियानी थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले इनके खिलाफ दर्ज है.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद