UNFPA टीम ने किया मदरसा इस्लामिया बहपुरा का दौरा।
पटना: जिला के बहपुरा में बुधवार को मदरसा इस्लामिया बहपुरा के प्रांगण में तालीम नौबालेगान कार्यक्रम के घटक दल यूएनएफपीए टीम ने औचक निरीक्षण किया! जिसमें मुख्यता जयदीप बिश्वास (चीफ पॉलिसी ऑफ पार्टनरशिप) कृति मैम, नयर सर, नेहा मलिक, नालंदा मरकज के FT मोहम्मद शारिक, मास्टर ट्रेनर मोहम्मद एहतेशाम जफर रहे। इस अवसर पर मदरसा इस्लामिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद तय्यब नोडल शिक्षक मोहम्मद कैसर रिजवान वसीम अहमद एवं सभी शिक्षकगण व छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- मुजफ्फरपुर के सकरा में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज
इस निरीक्षण का उद्देश्य मदरसों में तालीमी नौबलेगान के तहत हो रही गतिविधि का आकलन, पठन-पाठन की स्थिति पर चर्चा की गई इस कार्यक्रम के तहत मदरसों में होने वाले बदलाव मदरसा से समाज का रिश्ता, अभिभावकों का अपने बच्चों को मदरसा में ससमय पढ़ने के लिए भेजना इत्यादि।
साथ ही साथ टीम के सदस्यों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ एक मीटिंग किया जिसमें मुख्य बिंदु इस प्रकार थे,
ये भी पढ़े- दानापुर रेल अनुमंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर एक शव बरामद।
मदरसा की स्थापना, संरचना, कक्षा का संचालन, छात्र/छात्राओं का अनुपात पिछले सत्र एवं वर्तमान सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या विषयवार शिक्षकों की संख्या, बच्चों के रुझान ,रुचि अभिवृत्ति एवं भविष्य में उनके उद्देश्य के प्रति बच्चों से वार्तालाप किया, बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों खेलकूद स्वास्थ्य व मदरसा आने का मकसद एवं मदरसे की कौन सी चीज उन्हें सबसे ज्यादा अच्छी लगती है इन सब बातों पर आए हुए अतिथि गण ने अपने ही निरीक्षण में अपने विचार प्रकट किए।
अंत में मदरसा के सचिव अबरार अहमद द्वारा सभी अंग तुक आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद