नोएडा में 42 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक चढ़ गया अतिक्रमण की भेंट
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज सिंह
नोएडा, शहर में बना 42 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। इस ट्रैक पर ढाबे खुले खुल चुके है पार्किंग स्टैंड बन चुके हैं। ऐसे में साइकिल चलाने वाले इस साईकल नहीं चला सकते है . बताते चले की सपा शासन काल के दौरान 2014-15 में शहर में साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार कर काम शुरू कराया गया था। शहर में अलग-अलग रास्तों पर करीब 97 किलोमीटर हिस्से में साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की गई थी।
ये भी पढ़े- मुजफ्फरपुर सिटी पार्क में दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस का जन्मदिन राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया।
योजना के लिए टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू हुआ। शहर में एमपी वन-मास्टर प्लान रोड नंबर-1, सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-57 तक, सेक्टर-62 से 71 तक और सेक्टर-44 में ट्रैक बनाए गए। सेक्टर-44 में सर्विस रोड पर ट्रैक बनाया गया। तीनों जगह करीब 42 किलोमीटर हिस्से में ट्रैक बनाने का काम पूरा कर लिया गया। ट्रैक को तैयार करने में नोएडा प्राधिकरण ने करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा करीब 55 किलोमीटर और हिस्से में बनना प्रस्तावित था। इसके लिए 53 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था।
इनमें मेट्रो लाइन से सटे इलाके व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे के किनारे साइकिल ट्रैक बनाने की योजना थी लेकिन सत्ता बदलते ही इस पर विराम लग गया। सपा के सत्ता से हटते ही ट्रैक बदहाल होते शुरू गए और इन पर कब्जा हो गया। वर्तमान समय में एमपी वन और सेक्टर-62 से 71 वाले रूट पर ट्रैक पर दुकानदार व पार्किंग वालों का कब्जा है। फर्नीचर मार्केट व ढाबे खुले हैं।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद