शहीद पालीगंज के लाल रामानुज यादव के परिवारों को एसबीआई की ओर से 50 लाख की सहायता दी गई है.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पालीगंज: देश के लिए विगत 27 मई को सियाचिन ग्लैसियर में एक सड़क दुर्घटना में अपने अन्य 7साथी जवानों के साथ शहीद हुए पटना जिले के पालीगंज अनुमण्डल के लाल परियों गाँव निवासी 24 वर्षीय वीर सपूत लांस नायक रामानुज यादव के परिजनों को SBI बैंक पालीगंज शाखा की ओर से डिफ़ेंस सैलरी पैकेज योजना (जीवन सुरक्षा योजना) के तहत 50 लाख रूपए की सहायता राशि शहीद रामअनुज यादव के परिजन और संयुक्त खाता के नॉमिनि माता श्रीमति लीला देवी को क्षेत्रीय डिफ़ेंस रिलेशनशिप प्रबंधक बिपिन बिहारी पाठक, मुख्य प्रबंधक पटना और स्थानीय पालीगंज शाखा प्रबंधक साकेत भूषण के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
ये भी पढ़े--सीतामढ़ी में आशिक मिजाज पति ने प्रेमिका से की शादी, विरोध करने पर पत्नी को मार डाला
इस मौके पर शहीद लांस नायक रामानुज यादव की माता श्रीमती लीला देवी ने कहा की हमें गर्व है अपने लाल पर जो देश की सेवा करते हुए अपनी जान हस्ते हुए दे दिया। उन्होंने केंद्र से अपने एक बड़े बेटे जय प्रकाश यादव के लिए सेना में नौकरी की माँग करते हुए कहा हम देश सेवा के लिए अपने एक और बेटे को देना चाहते है उसके शरीर पर सेना की वर्दी देखना चाहते है।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी ,सीमा जागरण मंच द्वारा समान नागरिक संहिता के लिए चलाए जा रहे पाँच दिवसीय जागरूकता अभियान
वही क्षेत्रीय डिफ़ेंस रिलेशनशिप प्रबंधक बिपिन बिहारी पाठक ने कहा की यह देश के लिए गर्व की बात है देश की सेवा करने वाले हर जवान के लिए एक डिफ़ेंस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक कंप्लिमेंटरी प्रसनल इंश्योरेंस योजना होती है जोकि किसी भी दुर्घटना मे मौत हुए जवानों को अधिकतम 50 लाख की सहायता राशि उसके पीड़ित परिजनों को प्रदान किया जाता है इसी योजना के तहत शहीद रामानुज यादव के परिजनों को SBI बैंक द्वारा आज प्रदान किया गया है। जोकि एक बहुत ही गर्व की क्षण है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद