प्रयागराज में हिंसा करवाने वाली की बेटी आफरीन ने भारत को लिंचिस्तान'कहा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली: प्रयागराज में बीते जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मास्टरमाइंड करार दिए जा रहे मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट की बायो में भारत की जगह 'लिंचिस्तान' लिखा है. जेएनयू की छात्रा आफरीन की इस विवादित बायो के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से आफरीन ट्रेंड हो रही है.
ये भी पढ़े- वी न्यूज 24 राष्ट्रिय हिंदी दैनिक में पढ़े- 14 जून मंगलवार 2022 13 राज्यों की खबरे एक साथ
आफरीन इसके पहले भी सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले चुकी है. उसके कई ऐसे वीडियो और अपडेट्स सामने आए हैं, जिसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा वह संसद हमले का आरोपी अफजल गुरू और सीएए विरोधी दिल्ली हिंसा के आरोपी शरजील इमाम का भी खुलेआम समर्थन कर चुकी है. अब पुलिस ने इस आपत्तिजनक और विवादित बायो के बाद अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़े-पीएम मोदी ने अदाणी के लिए दबाव डाला... आरोप दोहरा श्रीलंका CEB प्रमुख का इस्तीफा
घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद बदला बायो
ऐसी जानकारी मिल रही है कि प्रयागराज में घर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद आफरीन ने विरोध स्वरूप ट्विटर पर बायो में इंडिया की जगह लिंचिस्तान लिखा. प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद की बड़ी बेटी है आफरीन फातिमा, जो पहले भी देश विरोधी ताकतों का समर्थन कर चुकी है. इंटरनेट मीडिया में आफरीन के आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली आफरीन फातिमा स्टूडेंट आंदोलनों की भी अगुवाई करती रही है. आफरीन मुस्लिमों के हक और हुकूक की लड़ाई के आड़ में देश विरोधी गतविधि के लिए जानी जाती है.
कर्नाटक से शुरू हिजाब विवाद को लेकर देश भर में हुए बवाल के मामले में भी आफरीन ने प्रयागराज में हिजाब के पक्ष में आवाज़ उठाई और बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़े-जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें, कष्ट होंगे दूर
पहले भी देती रही है भड़काऊ बयान
वास्तव में आफरीन फातिमा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की रिसर्च स्कॉलर है. इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर भी है. इससे पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विमेंस कॉलेज की प्रेसिडेंट भी रही है. उसने जेएनयू से ही लैंग्विस्टिक्स में एमए किया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स करने वाली आफरीन ने प्रयागराज से प्रतिष्ठत सेंट मेरीज कॉन्वेंट से हाईस्कूल और इंटर किया हुआ है. उनके फेसबुक पेज को 24506 लोग फॉलो करते हैं. सीएए, एनपीआर और एनआरसी प्रोटेस्ट में फातिमा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद