बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न
छिंदवाड़ा :-सिंगोड़ी राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान अन्तर्गत कक्षा 1 और 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों का एफ एल एन प्रशिक्षण विकासखंड में 3 चरणों के 5 बैचों के साथ संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण विगत 18 मई से प्रारम्भ हुआ जिसका 3 जून को समापन हुआ। प्रशिक्षण में कुल 196 शिक्षकों तथा 10 जनशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था जिसमे 191 शिक्षक तथा 10 जनशिक्षक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण लिया । वहीं 5 शिक्षकों की अनुपस्थिति रही जिनकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी है ।
पढ़े-14 राज्यों की खबरे एक साथ वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक में
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर रामगोपाल डेहरिया एवं संजय बजोलिया द्वारा हिंदी एवं कुलदीप आखरे तथा सुनील धुर्वे द्वारा गणित विषय का प्रशिक्षण दिया गया ।
15 दिवस चले इस समूचे कार्यक्रम में एपीसी संजय दुबे , एपीसी श्री चौरिया , डाइट छिन्दवाड़ा की टीम से टेनेन्द्र ठाकरे , श्रीमती डेविड तथा श्रीमती अग्रवाल सहित
छिन्दवाड़ा डीपीसी जे के इरपाचे ने क्रमशः उपस्थित होकर अनुवीक्षण किया।अंतिम दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से छिंदवाड़ा जिले की ओ आई सी शशि दिवाकर ने प्रशिक्षण में सहभागिता दी तथा प्रशिक्षणार्थियों से विभिन्न प्रश्न किये ।प्रशिक्षण की व्यवस्था और प्रतिभागियों के सहयोग की व्यवस्था को देखकर श्रीमती दिवाकर द्वारा प्रशंसा की गई ।
ये भी पढ़े-नोएडा में 42 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक चढ़ गया अतिक्रमण की भेंट
कार्यक्रम में अमरवाड़ा बीआरसी विनोद वर्मा , बी ए सी राजकुमार विश्वकर्मा , महेंद्र झरिया ,विनोद तिवारी , महेश डेहरिया , नीतू पीपले , शेरसिंग मसराम ,परमानंद हरिनखेड़े , राजेश चंदेल , सुनील मरकाम , प्रशिक्षण प्रभारी बी ए सी सत्येन्द्र जैन सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ सभी सी ए सी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
समापन दिवस पर प्रतिभागियों के अनुभव , प्रेरक गीत और प्रशिक्षण कार्यक्रम के परम सहयोगी भृत्य नरेश यादव एवं मोतीराम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एफएलएन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद