इस समय की बड़ी खबर मधुबनी जिले में सीतामढ़ी विधायक हुए दुर्घटना के शिकार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले के सकरी से आ रही है जहां सीतामढ़ी के नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि कटिहार से दरभंगा लौटते हुए सकरी में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। विधायक के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है।
ये भी पढ़े-राजघाट पर संपन्न हुआ कांग्रेस सेवा दल की गौरव यात्रा, समापन समारोह में पहुंचीं सोनिया गांधी
जानकारी के अनुसार, सकरी में ही उनको फिलहाल निजी रामशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरभंगा में मंत्री सम्राट चौधरी के साथ सर्किट हाउस में उनकी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इसी प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए वह कटिहार से लौट रहे थे। इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी प्रतीक्षित है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद