Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गाजियाबाद में सड़क पर पड़ा मिला महिला का जला हुआ शव



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  मनोज सिंह 

    गाजियाबाद: एक और चौंकाने वाली घटना में गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक महिला का अज्ञात जला हुआ शव मिला है। महिला की उम्र 25 से 30 के आसपास होने का अंदेशा है। प्रारंभिक जांच के बाद दो संभावना जताई जा रही है कि या तो महिला की मौके पर ही मौत हो गई या फिर जला हुआ शव कहीं और लाकर वहीं फेंक दिया गया।

    उदयपुर में मारे गए कन्हैया लाल के बेटे ने राजस्थान पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

    शव कवि नगर के लोहा मंडी चौकी इलाके में मुखर्जी पार्क के पास मिला था। पुलिस को बुधवार की रात करीब 10 बजे कॉल आने के बाद घटना का पता चला। फोन करने वाले ने दावा किया कि कवि नगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर औद्योगिक पार्क में एक शव जली हुई हालत में मिला है। एसपी सिटी (गाजियाबाद) निपुण अग्रवाल ने कहा कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और जब तक इसकी पहचान नहीं हो जाती तब तक इसे वहीं रखा जाएगा।

    लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के नये कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

    एसपी अग्रवाल ने यह भी कहा कि वे पास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं .एसपी निपुण अग्रवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला की पहचान के लिए डीएनए संरक्षित किया जा रहा है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और टीमों का गठन किया गया है।अविनाश कुमार, सीओ कवि नगर ने कहा कि शव को अस्पताल भेज दिया गया है और आगे

    की जांच जारी है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728