सीतामढ़ी ,सीमा जागरण मंच द्वारा समान नागरिक संहिता के लिए चलाए जा रहे पाँच दिवसीय जागरूकता अभियान
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / पवन साह
सीतामढ़ी : सीमा जागरण मंच द्वारा समान नागरिक संहिता के लिए चलाए जा रहे पाँच दिवसीय जागरूकता अभियान के चौथे दिन एक बैठक का आयोजन प्रान्त अध्यक्ष डॉ० बसंत कुमार मिश्रा के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक में शामिल बुद्दिजीवियों ने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ० बसंत मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की आत्मा ही समान नागरिक संहिता पर आधारित है और जबतक नागरिको को समान संहिता नही मिल जाता, लोकतंत्र की कल्पना ही बेमानी है। प्रान्त कार्य समिति सदस्य राकेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जब सब के लिए एक संविधान हो सकता है तो एक समान कानून क्यो नही हो सकता! जिलाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में सभी के लिए एक जैसा कानून न होना हमारे संविधान का अपमान है। जब संविधान की दृष्टि में सभी नागरिक एक समान है तो उनके कानूनी अधिकार भी एक समान होने चाहिए।
पढ़े- कल के मुख्य खबरे एक साथ वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक में शुक्रवार -03 जून 2022
महामंत्री अनुरंजन सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता आने वाली समय की मांग है जिसे सरकार जल्द से जल्द लागू करें। सही मायनों में बाबा साहेब का सपना तभी पूरा हो सकता है जब इस संहिता को लागू किया जाए। बैठक में बोलते हुए जिला संरक्षक महंथ भूषण दास ने कहा कि देश धर्म के आधार पर नही चलता, देश संविधान से चलता है और जब संविधान ही सबको एक समान अधिकार देता है तो फिर एक समान कानून भी होना चहिए।
वहीं विभाग प्रमुख शशिभूषण झा ने कहा कि एक समान नागरिक संहिता का अब तक लागू न होना बाबा साहेब के संविधान का अपमान है।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में सांसद रमा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को विकास का दौर बताया.
विदित हो कि पिछले कई दशको से सामान नागरिक संहिता की मांग की जा रही है। और पिछले कुछ वर्षो से इसकी मांग जोड़ पकड़ती जा रही है। देश का एक बड़ा तबका इसकी मांग करता आया जबकि एक समुदाय में इसका विरोध भी देखा जा रहा है। सीमा जागरण मंच के इस पाँच दिवसीय अभियान का मकसद ही सभी वर्गो में इस हेतु जागरूकता अभियान फैलाना है और सबको यह बताना है कि ये संहिता किसी के खिलाफ नही है बल्कि सभी नागरिकों को एक समान अधिकार का हिमायती है। जिलाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने यह जानकारी दी कि अभियान के अंतिम दिन 5 जून को इसके लिए ट्वीटर, फेसबुक व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्य नरोत्तम व्यास, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार चौधरी, अरविंद ज्वाला व बबलू गुप्ता समेत दर्ज़नो बुद्दिजीवियों ने अपने विचार रखे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद