Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर सकरा में तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसा बाइक सवार दो लोगों की मौत।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 


    मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

    ये भी पढ़े-महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया

    जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुसहरी स्थित अशोक विहार लाइन होटल के समीप  एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक घटनास्थल पर ही अपनी जान गवा बैठे जिसके बाद घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    ये भी पढ़े=अग्निपथ योजना से बदलेगी भारतीय सेना, अब 17.5 साल से 21 साल की उम्र में होगी जवानों की भर्ती

    वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे सकरा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं मृतक दोनों व्यक्ति की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी के रूप में हुई है।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728