मुजफ्फरपुर में सेना की बहाली के लिए छात्रों ने किया रोड जाम, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: में आर्मी बहाली एवं मेडिकल परीक्षार्थियों ने अपनी मांग को लेकर शहर में जगह जगह टायर जलाकर रोड जाम किया। जाम को लेकर जगह जगह पूरी तैनाती के साथ सुरक्षा बल लगाया गया । भगवानपुर में जाम को लेकर सूचना मिलते ही कई थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंचे । डीएसपी मनोज पांडे ने काफी समझाने के बाद भी विद्यार्थी मानने को तैयार नहीं था । विद्यार्थी के मांग जायज था लेकिन तरीका गलत था जो नही होना चाहिए था। डीएसपी मनोज पांडे ने काफी मशक्कत के बाद रोड को खाली करवाया ।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी नहर पर बने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को कर्मियों द्वारा हटाया गया
वही छात्रों ने बताया कि सेना जो देश का रक्षा करने वाला होता है उसके बारे में भी उम्र की कटौती कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि जो बच्चे की उम्र खत्म हो गया है वह नहीं आर्मी में नहीं डिफरेंस में नहीं सेना के किसी भी लाइन में नहीं जा सकता है इतने दिन से तैयारी किया हुआ और गार्जियन का पैसा पानी में गया। वह भी नौकरी 4 साल के लिए कर दिया गया है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर बताया कि T.O.D. वापस ले , सी.ई.ई एग्जाम शुरू किया जाए , उम्र में 2 साल की छूट दी जाए।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद