तालिबान सरकार के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल काबुल का पहला दौरा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
नई दिल्ली, अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान के काबिज होने के बाद पहली बार भारत का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को काबुल जा रहा है। अरिंदम बागची ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस रिलीज शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि अफगानिस्तान जा रही इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेपी सिंह कर रहे हैं जो PAI (पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान) के संयुक्त सचिव हैं और ये मानवीय सहायता के ट्रांसफर को देखेंगे।
ये भी पढ़े-केजरीवाल को सता रहा है डर, सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया की बारी
तालिबानी नेताओं से मिलेंगे भारतीय राजनयिक
भारतीय राजनयिक तालिबान के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान टीम उन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी जो मानवीय सहायता के वितरण में शामिल है। इसके साथ ही टीम उन जगहों का दौरा करेगी जहां भारतीय प्रोग्राम/प्रोजेक्ट लागू किए जा रहे हैं। मानवीय सहायता के लिए कई शिपमेंट पहले ही भारत की ओर से भेजी जा चुकी है जिसमें 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 13 टन दवाईयां, कोरोना वैक्सीन की 5 लाख खुराकें और ठंड से बचाव के लिए कपड़े। सप्लाई की यह खेप काबुल के चिल्ड्रन हास्पीटल और WHO व WFP समेत UN की एजेंसियों को सौंपी गई है। आगे और भी अनाजों व मेडिकल सहयोग की खेप अफगानिस्तान को भेजी जाएगी।
ये भी पढ़े- -सीतामढ़ी डुमरा रोड में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से मचि अफरा-तफरी
युद्धग्रस्त देश अभी गरीबी और भूख की समस्या से जूझ रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट में बताया, 'भारतीय टीम तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों से मिलेगी और अफगानिस्तान की जनता को दी जाने वाली सहायता पर चर्चा करेगी।'
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद