एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया एवं स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दिल्ली संवाद
नई दिल्ली : एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया एवं स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।सभी साधक गणों ने बढ़ चढ़ कर योग के इस कार्यक्रम में भाग लिया और सभी ने प्रेम के साथ योग एवं प्राणायाम करके अपने शरीर को स्वस्थ रखने की शपथ ली।
ये भी पढ़े-उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर, सिकरिया में बच्चों के साथ योगा कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य मुकेश शास्त्री जी रहे जिन्होंने सभी साधकों को आशीर्वाद दिया और बताया कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसको आगे ले जाना हम सबका फर्ज है।इसलिए सभी लोग प्रतिदिन योग जरूर करें।
ये भी पढ़े-एनडीआरएफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन
स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश शास्त्री जी ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है हमें अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो हमें योग को अपने जीवन में अपनाना होगा और प्रत्येक व्यक्ति यही संकल्प ले कि हम स्वयं भी योग करें और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें, तब जाकर हम जो "सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामयः" का जो स्वप्न देख रहे हैं उसको चरितार्थ कर पाएंगे।
एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जतिन कंसल जी ने योग के बारे में बात करते हुए बताया कि सभी साधकों को प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए ताकि यह ऋषि मुनियों की विरासत को बचाया जा सके। योग हमारे जीवन का मुख्य अंग है आप सभी प्रतिदिन योग अवश्य करें।
इसके बाद अंत में सभी का धन्यवाद के एवं शांति पाठ करके कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद